Latest News महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: राज्यसभा उपचुनाव से BJP कैंडिडेट संजय उपाध्याय ने वापस लिया नाम


  • मुंबई, : महाराष्ट्र में राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय उपाध्याय ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मुझे पार्टी नेतृत्व ने नाम वापस लेने के लिए कहा था, पार्टी के एक आज्ञाकारी कार्यकर्ता होने के नाते, मैंने इसका पालन किया है। कांग्रेस से रजनी पाटिल उम्मीदवार हैं, जिनको एनसीपी और शिवसेना का भी समर्थन है। संजय के नाम वापस लेने के बाद अब रजनी पाटिल के निर्विरोध राज्यसभा संदस्य चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का इस साल मई में कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था। सातव का कार्यकाल दो अप्रैल 2026 को समाप्त खत्म होना था। उनके निधन के चलते ये उपचुनाव हो रहा है। आज (27 सितंबर) नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख है। मतदान (जरूरत पड़ी तो) चार अक्टूबर को होगा और उसी दिन वोटों की गिनती होगी।