News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

महाराष्ट्र से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा, आज है 66वां दिन,


नई दिल्ली, । कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई महीनों से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर हैं। कांग्रेस की यह यात्रा कर्नाटक से होते हुए महाराष्ट्र पहुंच गई है। शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के हिंगोली के कलामनुरी से शुरू हुई है। यात्रा का आज 66वां दिन है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे शुक्रवार को महाराष्ट्र के हिंगोली के कलामनुरी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। रास्ते में खड़े लोगों को हाथ हिलाते हुए दोनों नेता कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए दिखे।

jagran

यह यात्रा भारत के विचार के बारे में : आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राजनीति से कहीं अधिक है। यह भारत के विचार के बारे में है। यह लोकतंत्र के लिए है, देश के लिए है। यह लोकतंत्र के विचार के लिए है। यही जीवंत लोकतंत्र है।

शिवसेना के कई नेता भी यात्रा में हुए शामिल

इसके साथ ही उनकी पार्टी के सहयोगी और राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने आदित्य ठाकरे के साथ मार्च में शामिल हुए। पूर्व विधायक सचिन अहीर भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

उद्धव ठाकरे को भी यात्रा में शामिल होने के लिए किया गया आमंत्रित

बता दें कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी महाराष्ट्र में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड ने मार्च में हिस्सा लिया।

कन्याकुमारी से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा ’7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को कवर कर चुकी है। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं।