Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

मानसून से पहले मौसम में अचानक क्यों आया बदलाव? इन राज्यों में अगले 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट


नई दिल्ली, देश में मानसून के पहले मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में आज तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। इस खतरनाक आंधी के चलते दिल्ली एनसीआर में कई जगह पेड़ उखड़ कर गिर गए तो हवा की रफ्तार ने आवागमन में बाधा डाली। आंधी-बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अगले दो दिन तक यूपी, बिहार, मप्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, झारखंड में आंधी, बारिश, ओले व बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। मानसून से पहले मौसम में अचानक बदलाव क्यों आया? किन राज्यों में होगी बारिश? अगले 2 दिन देशभर में कैसा रहेगा मौसम? आइए विस्तार से जानते हैं…

 

मौसम में क्यों आया बदलाव

मौसम में अचानक बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टर्ब (पश्चिमी विक्षोभ) माना जा रहा है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर के हिस्से पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर राजस्थान और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर राजस्थान से पूर्वी असम, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए मेघालय तक फैली हुई है। रायलसीमा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।