News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मिजोरम व असम के मंत्रियों की वार्ता आज,


  1. गुवाहाटी, । असम-मिजोरम सीमा विवाद (Assam-Mizoram border issue) मामले पर चर्चा के लिए गुरुवार को दोनों राज्यों के मंत्रियो के बीच आइजोल में वार्ता होगी। आइजोल पहुंचे असम के मंत्री अशोक सिंघल ने एयरपोर्ट पर पहुंच तस्वीरें ट्विटर पर साझा की और कहा, ‘सीमा विवाद की बातचीत की दिशा में सकारात्मक शुरुआत हो गई है। एयरपोर्ट पर मिजोरम सरकार ने गर्मजोशी से स्वागत किया।’

मिजोरम सरकार के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के लिए आज सुबह असम के मंत्री अतुल बोरा व अशोक सिंघल रवाना हुए। अतुल बोरा ने कहा, ‘बातचीत के लिए हम आशान्वित हैं। असम को पूर्वोत्तर के लोगों के बीच एकता व भाइचारे की चाहत है।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मामले में हस्तक्षेप के बाद दोनों ही पक्षों ने आपसी तनाव कम करने के लिए बैठक का निर्णय लिया। आज हो रही इस बैठक के बारे में मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने ट्वीट कर कहा था कि असम और मिजोरम के मंत्रियों के बीच बैठक में सीमा विवाद को सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

बता दें कि पिछले माह 26 जुलाई को सीमा विवाद के दौरान मिजोरम के कोलासिब जिले के वायरेंग्टे कस्बे में दोनों पक्षों के लोग और पुलिस बल के बीच झड़प हुई। इसमें असम के छह पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई थी। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।