पटना

मुंगेर: बाइक सवार अपराधियों ने महिला बैंककर्मी को मारी गोली


मुंगेर (आससे)। अपराधियों ने मुंगेर में महिला बैंककर्मी को गोली मारी है। जख्मी महिला बैंककर्मी को इलाज के लिए भागलुपर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मुंगेर के असरगंज में अपराधियों ने महिला बैंककर्मी को गोली मार दी है। घटना पुरानी हॉट रोड जलालाबाद में हुई है। गोली लगने से महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। महिला को पहले स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया। बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए उनको भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जख्मी महिला बैंककर्मी जमालपुर रामपुर कॉलोनी की रहने वाली है।

बताया जाता है कि जमालपुर निवासी रामनरेश शर्मा की बेटी 35 वर्षीया मोनिका कुमारी असरगंज स्थित जलालाबाद बंधन बैंक में पोस्टेड हैं। सूत्रों के अनुसार, मोनिका अपने असरगंज जलालाबाद स्थित महेंद्र दास के आवास से दूध लाने बाहर निकली थी। वहां पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। उनके दाएं हाथ में गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।