Latest News महाराष्ट्र

मुंबई एयरपोर्ट पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़,


  • मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है। शिवसेना कार्यकर्ता एयरपोर्ट के संचालक अडानी ग्रुप से नाराज थे। जिसके चलते उन्होंने ‘अडानी एयरपोर्ट’ के बोर्ड को नुकसान पहुंचाया।

मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की है। शिवसेना कार्यकर्ता एयरपोर्ट के संचालक अडानी ग्रुप से नाराज थे। जिसके चलते उन्होंने ‘अडानी एयरपोर्ट’ के बोर्ड को नुकसान पहुंचाया।

शिवसेना की नाराजगी छत्रपति शिवाजी के नाम को हटाने को लेकर थी। शिवसेना का आरोप है कि मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम पहले छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब यहां पर अडानी एयरपोर्ट का बोर्ड लगा दिया गया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सहन नहीं किया जाएगा। शिवसेना महाविकास अघाड़ी सरकार पकी सदस्य है और मुंबई एयरपोर्ट का नाम बदले जाने से नाराज हैं।

पिछले महीने ही अडानी समूह ने जीवीके समूह के नियंत्रण से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रबंधन अपने हाथ में लिया है। जिसके बाद अडानी समूह के पास छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की 74 फीसद हिस्सेदारी हो गई है। समूह ने इसमें से 50.5 फीसद हिस्सेदारी जीवीके समूह से खरीदी है, वहीं 23.5 फीसद हिस्सेदारी छोटे हिस्सेदारों से खरीदी है।