News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र

मुंबई में ऑक्‍सीजन की कमी के चलते 6 मरीजों की मौत


  • मुंबई: मुंबई से सटे ठाणे के वर्तक नगर इलाके में स्थित वेदांत अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 6 मरीजों की मौत की खबर है।

मरीजों के रिश्तेदार और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के लोगों का आरोप है कि ऑक्सीजन की कमी के चलते मौतें हुई है। हालांकि इस मामले पर अस्पताल प्रशासन नहीं बात कर रहा है। वेदांत अस्पताल के बाहर ठाणे पुलिस ने बंदोबस्त बढ़ा दिया है। अस्पताल में ठाणे महानगरपालिका के अधिकारी पहुंच रहे हैं।

ठाणे के विधायक निरंजन दावखारे का दावा है कि ये तीनों मौतें ऑक्सीजन की कमी से हुई हैं। उन्‍होंने कहा कि 2 दिन में जांच हो और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए।

बीएमसी प्रमुख इकबाल सिंह का कहना है कि दूसरी COVID-19 लहर फरवरी में मुंबई में शुरू हुई थी और शहर में 76 दिनों में 3.09 लाख मामले दर्ज किए गए, 1319 मौतें हुईं।