Latest News उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र

मुंबई मेयर ने योगी सरकार पर कसा तंज, बोलीं- हमारे पास गंगा नदी नहीं जिसमें शव बहाए जा सकें


  • मुंबई, । कोरोना संकट के दौर में जहां देश भर में हाहाकार मचा हुआ है वहीं राजनीतिक बयानबाजी भी जोरों पर है। मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्‍होंने कहा कि मुंबई के पास शवों को बहाने के लिए कोई नदी नहीं है। आपको बता दें कि हाल ही यूपी में गंगा नदी में सैकड़ों लाखें तैरती हुआ और गंगा किनारे रेत में दफन की हुई मिली थीं। मीडिया से बातचीत करते हुए किशोरी पेडनेकर ने कहा कि हमने कभी भी कोरोना से मौतों को नहीं छिपाया और ना ही आंकड़ों को कम करके दिखाया है।

हम मुंबई में ऐसा कभी नहीं करेंगे। हमारे पास शवों को बहाने के लिए नदियां नहीं हैं। हम परिवारों का सम्‍मान करते हैं और मृतक को बाकायदा मृत्‍यु प्रमाण पत्र देते हैं। मुंबई में कोरोना से सिर्फ तीन लोगों की मौत हुई है। इसलिए डेटा छिपाया नहीं जा सकता है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के दूसरे लहर के दौरान कानपुर से लेकर बिहार बॉर्डर तक गंगा नदी में शव बहते देखे गए थे। जिसके बाद दुनिया भर में यूपी सरकार की आलोचना हुई थी। बताते चलें कि हाल के दिनों में मुंबई में कोरोना के मामले काफी कम हुए हैं।