पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया एचआईटी एप लाँच


आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की मॉनिटरिंग में होगी सहूलियत 

(आज समाचार सेवा) 

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को होम आइसोलेशन ट्रैकिंग ऐप का लांच किया। कोरोना से संक्रमित मरीज घर पर आइसोलेशन में रह रहे हैं उनके आँक्सीजन स्तर  की निरंतर अनुश्रवण आवश्यक है। इस बार के संक्रमण में आँक्सीजन स्तर के गिरने के मामले सामने आ रहे है। जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो जा रही है।

उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन ट्रेकिंग के लाँच होने से आइसोलेशन मे रह रहे मरीजों की देखभाल में सहुलियत  होगी। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को के द्वारा मरीजों के घर पर जाकर प्रतिदिन उनके शरीर का तापमान और आँक्सीजन लेबल की जांच की जायेगी। जिसके आधार पर उनका उचित इलाज समय पर हो सकेगा। चिकित्सकीय पर्वेक्षण  के दौरान जिसका आँक्सीजन स्तर 94 से कम होगा उन्हें आवश्यकता पडने पर डेडिकेटेड हेल्थ सेंटर मे ससमय भरती करा कर उनका इलाज कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके मे स्वास्थ्य परामर्शियों को प्रशिक्षित किया गया है। उनकी भी इस काम मे सेवा  ले सकते है। आइसोलेशन मे रह रहे मरीजों की निरंतर देखभाल से उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई नही होगी और उसका अच्छा परिणाम आयेगा। इससे पूर्व आइटी सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि इस एप्प का उपयोग सुपौल, गोपालगंज, औरंगाबाद, नालंदा तथा भागलपुर  मे सफलता पूर्व क किया जा चुका है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं चंचल कुमार मौजूद थे जबकि वीडियो कांफ्रेंसिंग से उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य प्रत्यय अमृत तथा सभी जिलों के डीएम और एसपी शामिल थे।