पटना

मुजफ्फरपुर: पुरानी रंजिश में आठ वर्षीय बालक की अपहरण कर हत्या 


घर के पीछे खेत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी 

मोतीपुर (मुजफ्फरपुर)(आससे)। मोतीपुर थाना के दरिया छपरा गांव में एक आठ वर्षीय बालक का अपहरण करने के बाद  हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार की अहले सुबह बच्चा का शव घर के पीछे सौ गज की दूरी पर मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुँची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन के बाद मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक के गर्दन पर जख्म के निशान मिले। वही मुँह से झाग निकला था। हालांकि परिजनों ने घटना को  लेकर अब तक थाना मे लिखित शिकायत अभी नही दी है।

जानकारी के अनुसार गाँव  के विनोद महतो का आठ वर्षीय  पुत्र अंकित कुमार उर्फ रितेश किरान दुकान से सरसों तेल खरीदकर पैदल घर लौट रहा था। इसी बीच मुंह  बांधे दो लोग पहुंच और बच्चे को जबरन अपहरण कर लिया। विरोध करने पर बच्चे की माँ रेशमी देवी की पिटाई करने साथ मुह पर नशीला पर्दाथ छिड़क दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। अगवा करने के बाद बच्चे को गायब कर दिया गया। पूरी रात परिजनों व पुलिस दोनो काफी  खोज बिन की किन्तु, बच्चे का कही कोई  सुराग नही मिला।

बताया जाता है कि अहले सुबह घर के पीछे सौ गज की दूरी पर  धान के खेत के मेढ़ पर बच्चे का शव पाया गया। परिजनों ने बताया कि अन्यत्र हत्या कर शव को देर रात घर के पीछे धान के खेत मे  लाकर फेक दिया गया। परिजन विषैले पर्दाथ मृतक के मुह पर फेकने एंव गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। मृतक के पिता दिल्ली में ऑटो चलाने का काम करता है। मृतक तीन भाई-बहनों मे बड़ा था। शव मिलने के बाद स्वजनो मे चीख-पुकार मच गई। मृतक अंकित की माँ रेशमी देवी को रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। वह गांव के ही कुछ लोगो पर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। जिस पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। उससे बीते दो माह पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

ग्रामीणों ने बताया  कि बच्चे को घसीटकर कुछ दुर तक ले जाया गया। उसके बाद बाईक से बच्चे को अन्यत्र ले जाकर हत्या कर दी गई। हालाकि थाना मे लिखित शिकायत नही दी गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या सहित अन्य पहलुओं पर अनुसंधान कर रही है। मृतक के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौप दिया गया है। वैसे पुलिस को आवेदन का इंतज़ार है। हत्या के कारणों  का भी पुलिस को अब तक पता नही चल सका है।