पटना

मुजफ्फरपुर: मंत्री ने कार्यकर्ताओ को विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया


मनुषमारा नदी के विषैला पानी से निजात दिलाने की मांग 

औराई (मुजफ्फरपुर)(आससे)। प्रखंड के धरहडवा गांव में भाजपा दक्षिणी मंडल के कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें स्थानीय विधायक सह मंत्री रामसूरत राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  कार्यकर्ताओं को पार्टी के विकास योजना की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाना है। लोग भ्रम में नहीं रहे कि भाजपा कोई काम नहीं कर रही है। भारतीय जनता पार्टी सभी क्षेत्रों में विकास की रफ्तार बढ़ा दी है।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्रीय समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। कार्य समिति के सदस्य संजय गुप्ता ने मंत्री से आग्रह किया कि मनुषमारा नदी जो धरहरवा, घनश्यामपुर पंचायत समेत दर्जनों पंचायतों में काला पानी भेज कर फसल को नष्ट करती है। इसलिए किसी परिस्थिति में मनुषमारा नदी को किसी अन्य नदी में तब्दील करवाया जाए एवं विषैला काला पानी को बंद कराया जाए। मंत्री ने इस समस्याओं के लिए आश्वस्त किया कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष संजीत साहनी ने किया। संबोधित करने वालों में विधानसभा प्रभारी हरिमोहन चौधरी, अभय कुमार, सुभाष शर्मा ,कृष्ण बल्लभ यादव, वरुण कुमार समेत दर्जनों लोग थे। कार्यक्रम संचालन  भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष हरिओम कुमार ने किया।