पटना

बिहारशरीफ: निगम कर बकायेदारों की खाता करेगी फ्रीज और करेगी कुर्की जब्ती


      • दीवारों पर लगे अनाधिकृत पोस्टर और होर्डिंग वालों को निर्गत होगा नोटिस
      • निगम बोर्ड भंग होने के बाद नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक में दिया कई निर्देश

बिहारशरीफ। नगर निगम बोर्ड भंग होने के बाद नगर आयुक्त पहली बार आज बैठक की, जिसमें राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस बैठक में सभी उप नगर आयुक्त, राजस्व पदाधिकारी, सहायक राजस्व पदाधिकारी एवं कर संग्रहकर्ता उपस्थि्ात थे।

नगर आयुक्त तरणजोत सिंह ने राजस्व संग्रह में प्रोपर्टी टैक्स वसूली की समीक्षा करते हुए 31 दिसंबर तक लक्ष्य के अनुरूप वसूली पूरा करने का निर्देश दिया। कर संग्रहकर्ताओं को वसूली अपेक्षाकृत कम पाये जाने पर उनसे स्पष्टीकरण पूछा और तत्काल प्रभाव से मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन करदाताओं द्वारा वर्षों से टैक्स जमा नहीं हुआ है, तीन बार नोटिस दिये जाने के पश्चात अगर टैक्स जमा नहीं करते है तो वैसे करदाताओं को लाल कार्ड निर्गत करते हुए उनका खाता फ्रीज करने तथा कुर्की जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

सभी करदाताओं को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर अनाधिकृत रूप से दीवारों पर पोस्टर तथा होर्डिंग को चिन्हित करते हुए नोटिस निर्गत करें। इसके साथ हीं उन्होंने राजस्व पदाधिकारी को पॉलीथीन छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ हीं अतिक्रमण के लिए भी अभियान चलाते रहने को कहा।