Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने पर साध्वी विभाानंद गिरी को NCW ने भेजा नोटिस


नई दिल्ली,। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने साध्वी विभाानंद गिरी को नोटिस जारी कर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से सांप्रदायिक टिप्पणी करने के लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। एनसीडब्ल्यू ने एक ट्वीट में बताया कि 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

कथित तौर पर एक वीडियो में गिरि को मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ सांप्रदायिक टिप्पणी करते हुए सुना गया था।

एनसीडब्ल्यू ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और साध्वी विभाानंद गिरी से वीडियो में की गई टिप्पणी पर स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है कि 48 घंटे के भीतर जवाब दिया जाए।

जानिए क्या था साध्वी विभानंद गिरी का विवादित बयान

छत्तीसढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मसंसद ने कई धार्मिक गुरूओं ने विवादित बयान दिए थे। उसी कार्यक्रम में साध्वी विभानंद गिरि ने मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान दिया था। इसी पर अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने आपत्ति दर्ज करते हुए जवाब मांगा है। कार्यक्रम में साध्वी विभानंद गिरि के उद्बोधन में कहा कि धर्म संसद का उद्देश्य लव जिहाद को खत्म करना है। उन्होंने कहा था कि मुसलमान हिंदू महिलाओं का अपहरण करवाते हैं और फिर गैंगरेप करवाते हैं। कोई लड़की अगर मुसलमान से मिलती है तो हर नौजवान हिन्दू को उसे बचाना चाहिए।