News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मेरी पीड़ा नहीं सुनना चाहते कोई वीडियोग्राफी कर आनंद लेता है मिमिक्री पर उखड़े सभापति धनखड़; कांग्रेस अध्यक्ष की चुप्पी से दिखे आहत


संसद सुरक्षा चूक की घटना पर विपक्ष केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर अड़ी हुई है। लोकसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने बार-बार केंद्रीय मंत्री के बयान की बात कही और जमकर लोकसभा में हंगामा मचाया। विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा से कई सांसदों को निलंबित किया गया। अब तक लोकसभा से 95 और राज्यसभा से 46 सहित कुल 141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। सांसदों के निलंबन के बाद, लोकसभा सचिवालय ने निलंबित सांसदों के लिए एक परिपत्र जारी किया, जिसमें उन्हें संसद कक्ष, लॉबी और दीर्घाओं में प्रवेश करने से रोक दिया गया।

Parliament Winter Session 2023 Live:

20 Dec 202312:50:26 PM

Parliament Session 2023 Live Updates: मुझे बोलने की इजाजत नहीं क्योंकि मैं दलित हूं – खरगे

Parliament Session 2023 Live Updates: उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बयान दिया। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “अगर मुझे बोलने की इजाजत नहीं है तो क्या मुझे यह कहना चाहिए कि मैं दलित हूं। हर मुद्दे में जाति को नहीं घसीटा जाना चाहिए और लोगों को भड़काने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।”

20 Dec 202312:47:13 PM

Parliament Session 2023 Live Updates: मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम से किया सवाल

Parliament Session 2023 Live Updates: संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार से सवाल किया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछा, “क्या पीएम ने सदन का बहिष्कार किया है कि वह सदन में आकर बयान नहीं दे रहे हैं?”

20 Dec 202312:42:46 PM

Parliament Session 2023 Live Updates: यह हमारे देश के किसानों का अपमान- सुखचैन सिंह

Parliament Session 2023 Live Updates: भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के समर्थन में जाट समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। जाट समुदाय के एक सदस्य सुखचैन सिंह ने कहा, “जब से वीडियो वायरल हुआ (टीएमसी सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति धनखड़ की नकल करने का) तो हमने देखा कि कैसे एक किसान परिवार में पैदा होने के कारण, हमारे उपराष्ट्रपति का टीएमसी सांसद और उनके आसपास के सांसदों द्वारा मजाक उड़ाया गया था। शो का सभी आनंद ले रहे थे… यह हमारे देश के किसानों का अपमान है… हम उस वंश से हैं जो सात पीढ़ियों तक अपने दुश्मनों को नहीं भूलता और अगर उन सभी ने उपराष्ट्रपति से माफी नहीं मांगी तो हम बदला जरूर लेंगे।

20 Dec 202312:30:07 PM

Parliament Session 2023 Live Updates: सदन की गरिमा को सुरक्षित रखना मेरा काम- उपराष्ट्रपति

Parliament Session 2023 Live Updates: जगदीप धनखड़ राज्यसभा में सांसदों द्वारा उनके मजाक बनाने पर बयान दिया। उन्होंने कहा, “जगदीप धनखड़ की कितनी भी बेइज्जती करो मुझे परवाह नहीं मगर मेरे भारत के उपराष्ट्रपति की, किसान समाज एवं मेरे वर्ग की… मैं पूरी आहुति दे दूंगा हवन में, मगर मैं ये बर्दाश्त नहीं करूंगा कि मेरी पद की गरिमा मैं सुरक्षित नहीं रख पाया, इस सदन की गरिमा को सुरक्षित रखना मेरा काम है।”

20 Dec 202312:19:58 PM

Parliament Session 2023 Live Updates: प्रधानमंत्री और भाजपा हमें नसीहत न दें- सांसद गौरव गोगोई

Parliament Session 2023 Live Updates: TMC सांसद मिमिक्री विवाद पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “प्रधानमंत्री को याद करना चाहिए कि पश्चिम बंगाल चुनाव के समय उन्होंने कैसे एक महिला मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाया था। तो प्रधानमंत्री और भाजपा हमें नसीहत न दें…।”

20 Dec 202312:16:01 PM

Parliament Session 2023 Live Updates: NDA सांसद ने उपराष्ट्रपति के प्रति व्यक्त किया सम्मान

Parliament Session 2023 Live Updates: राज्यसभा में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की नकल के बाद एनडीए सांसद सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए खड़े हुए और सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया। वहीं, राष्ट्रपति और पीएम ने वीपी धनखड़ को समर्थन दिया है।

20 Dec 202312:11:33 PM

Parliament Session 2023 Live Updates: सरकार चाहते हैं कि किसी भी बिल पर चर्चा न हो- महुआ माजी

Parliament Session 2023 Live Updates: जेएमएम सांसद महुआ माजी ने सांसदों के निलंबन पर बयान दिया। महुआ माजी ने इस मौके पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “…जब भी विपक्ष देश की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाता है तो सभी को निलंबित कर दिया जाता है…ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने सारे सांसदों को निलंबित किया गया है और हम इसका विरोध करते हैं…सरकार चाहते हैं कि किसी भी बिल पर चर्चा न हो और बिल आसानी से पास हो जाएं…।

20 Dec 202312:05:07 PM

Parliament Session 2023 Live Updates: देश में जो देखा है वह संसदीय लोकतंत्र का मजाक- थरूर

Parliament Session 2023 Live Updates: संसद से सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा, अब, पिछले कुछ दिनों में हमने देश में जो देखा है वह संसदीय लोकतंत्र का मजाक है। संसदीय लोकतंत्र के पूरे इतिहास में कभी भी दुनिया के किसी भी देश में किसी भी संसद ने 150 सांसदों को निलंबित या निष्कासित नहीं किया है… जब संसद सत्र चल रहा हो, कुछ भी हो, तो सरकार को संसद में आना चाहिए और बाहर जाने से पहले उनके साथ चर्चा करनी चाहिए। जब विपक्ष ने सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा का आह्वान किया और अनुरोध किया कि गृह मंत्री को संसद में आकर बोलना चाहिए, तो गृह मंत्री नहीं आए। वह बाहर मीडिया में बयान दे रहे थे, प्रेस को इंटरव्यू दे रहे थे, लेकिन संसद के अंदर बोलने को तैयार नहीं थे। इसलिए विपक्ष ने विरोध किया… हम राष्ट्रीय महत्व के मामलों पर प्रमुख बहस में भाग लेना चाहते थे। लेकिन दुख की बात है कि हमने जो देखा है, वह यह है कि सरकार को संसद में विपक्ष को जिम्मेदारी से काम करने देने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

20 Dec 202311:57:16 AM

Parliament Session Live : सदन में विपक्ष का आचरण बिल्कुल संवेदनशील नहीं था- अर्जुन मुंडा

Parliament Session 2023 Live Updates: TMC सांसद मिमिक्री विवाद पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बयान दिया। उन्होंने कहा, “सदन में विपक्ष का जो आचरण रहा वह बिल्कुल संवेदनशील नहीं था…सदन के बाहर संवैधानिक पद पर बैठे लोगों की मिमिक्री करना उचित नहीं है। इस तरह के आचरण से देश की जनता आहत होती है।”

20 Dec 202311:52:23 AM

Parliament Session 2023 Live Updates: राज्यसभा दोपहर 12:00 बजे तक के लिए स्थगित

Parliament Session 2023 Live Updates: राज्यसभा दोपहर 12:00 बजे फिर से मिलने के लिए स्थगित कर दी गई है।

20 Dec 202311:48:51 AM

Parliament Session: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने पर बोले TMC सांसद

Parliament Session 2023 Live Updates: उपराष्ट्रपति के मिमिक्री विवाद पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी बयान दिया। उन्होंने कहा, “मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा कभी नहीं था… धनकड़ साहब मुझसे बहुत वरिष्ठ हैं… मुझे नहीं पता कि उन्होंने इसे अपने ऊपर क्यों लिया है। मेरा सवाल यह है कि अगर उन्होंने इसे अपने ऊपर ले लिया है, तो क्या वे राज्यसभा में इस तरह का व्यवहार करते हैं? 2014-2019 के बीच लोकसभा में पीएम ने की थी मिमिक्री”

20 Dec 202311:37:07 AM

Parliament Session 2023 Live Updates: यह हमारे लोकतंत्र पर एक कलंक है- शशि थरूर

Parliament Session 2023 Live Updates: संसद के बाहर निलंबित सांसदों का हंगामा जारी है। 141 विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का कहा, यह हमारे लोकतंत्र पर अपमान और कलंक है।

20 Dec 202311:31:47 AM

Parliament Session 2023: ‘सम्मानित उपराष्ट्रपति को संसद परिसर में अपमानित किया गया’- राष्ट्रपति

Parliament Session 2023 Live Updates: संसद के बाहर निलंबित सांसदों के हंगामे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मिडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में सांसदों द्वारा उपराष्ट्रपति को लेकर कहा, “जिस तरह से हमारे सम्मानित उपराष्ट्रपति को संसद परिसर में अपमानित किया गया। उसे देखकर मुझे निराशा हुई। निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनी अभिव्यक्ति के लिए स्वतंत्र होना चाहिए, लेकिन उनकी अभिव्यक्ति गरिमा और शिष्टाचार के मानदंडों के भीतर होनी चाहिए। यह संसदीय परंपरा रही है जिस पर हमें गर्व है और भारत के लोग उनसे इसे कायम रखने की उम्मीद करते हैं।”

/

20 Dec 202311:22:33 AM

Parliament Session 2023 Live Updates: राज्यसभा की कार्यवाही 11:30 बजे तक के लिए स्थगित

Parliament Session 2023 Live Updates: संसद सुरक्षा उल्लंघन मुद्दे पर विपक्ष के विरोध के बीच राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

/

20 Dec 202311:20:35 AM

Parliament Session Live: प्रश्नकाल के दौरान अश्विनी वैष्णव ने दिया स्टेशनों के पुनर्विकास पर जवाब

Parliament Winter Session Live: रेल मंत्री मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टेशनों के पुनर्विकास के संबंध में लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्य निशिकांत दुबे द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया।

— SansadTV (@sansad_tv) December 20, 2023

20 Dec 202311:13:10 AM

Parliament Winter Session Live: संसद के मकर द्वार पर निलंबित विपक्षी सांसदों ने किया प्रदर्शन

Parliament Winter Session Live:  निलंबित विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

20 Dec 202311:09:42 AM

Parliament Winter Session Live: राज्यसभा 11:15 बजे तक के लिए स्थगित

Parliament Winter Session Live: सुरक्षा उल्लंघन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री से बयान की मांग करने वाले विपक्ष के कुछ सदस्यों ने तख्तियां लेकर सदन के वेल में प्रवेश किया जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही 11:15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

20 Dec 202311:07:40 AM

Parliament Session Live: सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी विरोध में हुए शामिल

Parliament Winter Session Live: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 141 विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में शामिल हुए।

20 Dec 202310:55:14 AM

Parliament Winter Session Live: विपक्षी सांसदों ने लगाया ‘लोकतंत्र बचाओ’ का नारा

Parliament Winter Session Live:  संसद के शीतकालीन सत्र के लिए 141 सांसदों को निलंबित किए जाने के बाद विपक्षी सांसदों ने लोकतंत्र बचाओ का नारा लगाया है।

20 Dec 202310:26:17 AM

Parliament Winter Session Live: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पहुंचीं संसद

Parliament Winter Session Live: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी संसद पहुंचीं। ममता बनर्जी आज पीएम से भी मिल सकती हैं।

20 Dec 202310:10:51 AM

Parliament Security Breach Live: इस सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा- सोनिया गांधी

Parliament Security Breach Live: कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सांसदों के निलंबन पर सोनिया गांधी ने सरकार पर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने तंज कसते हुए कहा- इस सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा।

20 Dec 20239:59:14 AM

Parliament Winter Session Live: भाजपा देश में ‘एकल पार्टी शासन’ स्थापित करना चाहते हैं- खरगे

Parliament Winter Session Live: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और भाजपा देश में एकल पार्टी शासन स्थापित करना चाहते हैं और संसद से सांसदों का निलंबन उसी के लिए किया जा रहा है। वे एक अकेला की बात करते हैं जो लोकतंत्र को ध्वस्त करने जैसा है।सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबा पोस्ट करते हुए  कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।

20 Dec 20239:54:24 AM

Parliament Session 2023 Live: पुणे में NCP-शरद पवार गुट के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Parliament Session 2023 Live Updates: महाराष्ट्र के पुणे में एनसीपी-शरद पवार गुट के कार्यकर्ताओं ने शीतकालीन सत्र के लिए 141 विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

20 Dec 20239:50:35 AM

Parliament Session 2023: सांसदों के निलंबन के खिलाफ 22 दिसंबर को होगा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

Parliament Session 2023 Live Updates: संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान की विपक्ष की मांग पर हंगामे के बाद 141 सांसदों का निलंबन हो चुका है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निलंबित सासंदों के खिलाफ 22 दिसंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की योजना की घोषणा की।

20 Dec 20239:36:06 AM

Parliament Session 2023 Live Updates: सभी 141 निलंबित सांसदों के लिए जारी हुआ सर्कुलर

Parliament Session 2023 Live Updates: लोकसभा सचिवालय ने निलंबित सांसदों के लिए परिपत्र जारी कर उन्हें संसद कक्ष, लॉबी और दीर्घाओं में प्रवेश करने से रोका है।

/