पटना

मोतिहारी: सांसद ने किया चम्पारण तटबंध का निरीक्षण


मोतिहारी (आससे)। चंपारण तटबंध के सिकटिया बांध का  निरीक्षण सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार राधा मोहन सिंह ने किया। श्री सिंह ने कहा कि सिकटिया बांध से लोकनाथ पांडेय टोला तक तीन किलोमीटर में प्रति वर्ष बाढ़ का पानी बांध के ऊपर से बहता था। लोगों का काफी नुकसान होता था। हर साल बाढ़ के समय मरम्मत का काम किया जाता था रोक थाम की व्यवस्था होती थी।

उन्होंने कहा कि इस बार बिहार सरकार को बधाई है कि फरवरी माह से ही तटबंध को तीन किलोमीटर की दूरी तक 4 से 6 फिट ऊंचा किया है। नदी के साइड से बांध को जियोबैग से पिचिंग किया गया है। इस बार वर्षों से त्रस्त अरेराज की बहुत बड़ी आबादी को बड़ी राहत मिल गई। साथ ही नवादा बांध में पिछले वर्ष काफी रिसाव हुआ था और बांध टूटने के कगार पर था।  इस बार सरकार के नदी के किनारे जियो बैग से पिचिंग का कार्य किया है।

साथ ही गैबियन भी किया है। इस कार्य से बाढ़ में अब इस इलाके के लोग चैन की नींद सोयेंगे। उक्त अवसर पर स्थानीय गोविन्दगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, जिला अध्यक्ष  प्रकाश अस्थाना, उपाध्यक्ष अनिल राय के अलावा सिचाई विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।