पटना

मौर्य वंश को याद कर एकजुट होने के लिए भरें हुंकार : सम्राट


पटना (निप्र)। सम्राट चौधरी, मंत्री पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार ने कुशवाहा कल्याण परिषद् के बैनर तले पटना के जक्कनपुर स्थित कुशवाहा कल्याण परिषद भवन में आयोजित कुशवाहा परिवार मिलन समारोह- सह-वनभोज कार्यक्रम में भाग लिया। अपने संबोधन में मंत्री ने कुशवाहा समाज के लोगों को संगठित और शिक्षित होने के साथ-साथ अपने नेताओं के प्रति अंधा प्रेम दर्शाने पर बल दिया।

सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज को मौर्य वंश, भगवान श्रीराम एवं भगवान बुद्ध का वंशज बताते हुए मौर्य वंश के चक्रवर्ती सम्राट अशोक के शौर्य और पराक्रम, भगवान श्रीराम का अन्याय के विरुद्ध लडऩे के परम्परा और भगवान बुद्ध के ज्ञान और शांति संदेश को भी दोहराते हुए गीता का स्लोक : ‘अन्याय सहकर चुप रहना, या महा दुष्कर्म है। न्याय पथ में बंधुओं को, दण्ड देना धर्म है।।’

इस अवसर पर कुशवाहा कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी और कुशवाहा समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित थें। मंत्री पंचायती राज विभाग कुशवाहा कल्याण परिषद भवन के ऊपर कुशवाहा छात्रावास भवन का शिलान्यास किया।