अहरौरा, मीरजापुर। स्थानीय थाना अंतर्गत लखानिया दरी मार्ग पर गुरुवार अपराह्न एक बजे पिपरी सोनभद्र निवासी जुम्मन पुत्र दरोगा 24 वर्ष अपने दो पहिया वाहन से वाराणसी से घर लौटते समय लखनिया दरी मार्ग पर एक लड़की के साथ पहुंचा तभी पीछे से आ रही फोर व्हीलर वाहन द्वारा ओवरटेक कर उसमें से निकले 3 लोगों ने जुम्मन की दोपहिया वाहन सहित सोने की सिकड़ी एवं उसकी प्रेमिका को लेकर भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरी निवासी जुम्मन अंसारी का व्हाट्सएप के माध्यम से एक बनारस की लड़की से प्रेम संबंध स्थापित हो गया था लड़के के बुलावे पर लड़की एक दिन के लिए लड़के के घर भी गई और रह चुकी है। सूत्रों की माने तो गुरुवार की सुबह जुम्मन अंसारी एक आवश्यक कार्य से वाराणसी गया हुआ था की लड़की से फिर मुलाकात हुई और लड़की उसके घर जाने के लिए तैयार हो गई ज्योही दोनों लखनिया दरी मार्ग की ओर मुड़े तो पीछे से चार पहिया वाहन से ओवरटेक कर गाड़ी से उतरे और जुम्मन से हाथापाई करते हुए उसकी सोने की सिकड़ी तथा दो पहिया वाहन के साथ उक्त प्रेम में फंसी लड़की को लेकर भाग निकले जुम्मन की सूचना पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा लूट कर भाग रहे युवको को धरपकड़ में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के उच्चाधिकारी अहरौरा थाने में मामले की जॉच में जुट गये है।
Related Articles
हक की बात कार्यक्रममें डीएमने छात्राओंसे किया संवाद
Post Views: 496 दहेजको समाप्त करने के लिए दोहरी मानकसिकता पर लगानी होगी रोक मीरजापुर। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान योजनान्तर्गत शासन द्वारा संचालित ÓÓहक की बात जिलाधिकारी के साथ ÓÓकार्यक्रम जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्याता मे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित […]
UP Phase 7 Voting: तीन बजे तक चंदौली में सर्वाधिक मतदान, वाराणसी में मतदाता सुस्त
Post Views: 10,242 लखनऊ, । उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सातवें चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है। नौ जिलों के 54 विधान सभा क्षेत्रों में मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचे हैं, इससे पहले पोलिंग पार्टियों ने माक पोल से ईवीएम को परखा। नौ में सात जिलों की सभी सीट पर […]
यूपी में कोहरे का कहर, 5 की मौत, औरैया में यमुना-उरई में नहर में गिरी कार, ट्रैक्टर-ट्राली भी पलटी
Post Views: 1,332 लखनऊ, यूपी में कोहरा और तेज रफ्तार के चलते आज सड़क हादसों में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात से छाया घना कोहरा शनिवार सुबह तक कई लोगों को निगल गया। औरैया में घने कोहरे के चलते यमुना में गिरी तेज रफ्तार […]