News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा, रूस कर सकता है रासायनिक हथियारों का उपयोग


कीव, । गत 24 फरवरी से रूस की सेना के हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को अब रासायनिक हमले का डर सताने लगा है। उन्होंने दावा किया है कि रूस रासायनिक हथियारों का उपयोग कर सकता है। इधर, पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना की ओर से बड़े पैमाने पर नए सिरे से हमले किए जाने के अंदेशे के बाद मंगलवार को लोगों का पलायन शुरू हो गया।

रूस ने रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया तो सभी विकल्प खुले: ब्रिटेन

 

यूक्रेन की उप रक्षामंत्री हना माल्यर ने कहा कि सरकार उस सूचना की जांच कर रही है, जिसमें कहा गया है कि रूस रासायनिक हथियारों का उपयोग कर सकता है। इससे पहले सोमवार रात जेलेंस्की ने कहा कि रूस रासायनिक हथियारों का उपयोग कर सकता है। मारीपोल पर नए सिरे से हमले के लिए पूर्वी डोनबास क्षेत्र में उसके सैनिकों का जमावड़ा हो रहा है। इधर, अमेरिका और ब्रिटेन ने भी कहा कि वे रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की खबरों की पड़ताल कर रहे हैं। ब्रिटेन के जूनियर रक्षामंत्री जेम्स हैप्पी ने लंदन में कहा कि अगर रूस ने रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया तो सभी विकल्प खुले हैं।