उत्तर प्रदेश लखनऊ

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार


लखनऊ (आससे.)। लखनऊ में शुक्रवार को किसान विरोधी कानून के खिलाफ राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू और एमएलसी दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी पुलिस कार्यकर्ताओं संग गिरफ्तार नेताओं को इको गार्डन ले गई है। इसके साथ आराधना मिश्रा मोना को उनके घर मे नजऱबंद किया गया है। लखनऊ में कांग्रेसी किसान विरोधी कानून के खिलाफ राजभवन घेराव करने जा रहे थे। कांग्रेसी विधायक निवास से राजभवन की तरफ बढ़ रहे थे कि पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर कांग्रेसी नेता नहीं माने। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू और एमएलसी दीपक सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को इको गार्डन भेज दिया है।