Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें,


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। सुलतानपुर में एमपीएमलए कोर्ट के दंडाधिकारी योगेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को आगामी 24 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है। बता दें कि पूर्व मंत्री पर पिछले सात साल से धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा चल रहा है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी में रहते देवी-देवताओं का पूजन न करने का विवादित बयान दिया था। जिसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।