Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

यूपी चुनाव में इन दस सीटों पर सबसे कम रहा हार-जीत का अंतर, कद्दावर नेता धर्म सिंह सैनी 315 वोटों से हारे


लखनऊ, । उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत प्राप्‍त किया है। कई सीटें ऐसी हैं जहां पर भाजपा प्रत्‍याशियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से करारी शिकस्‍त दी है। वहीं कुछ भाजपा प्रत्‍याशी ऐसे भी हैं जो बहुत कम वोटों के अंतर से जीत की देहरी छू पाए हैं।

मतगणना के दौरान कभी भाजपा प्रत्‍याशी 100 वोटों से आगे तो कभी विपक्षी दल का प्रत्‍याशी दो सौ वोटों से आगे हुआ तो प्रत्याशियों के साथ समर्थकों के दिलों की भी धड़कनें बढ़ गईं। हम आपको उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसी ही कुछ सीटों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां प्रत्‍याशियों के बीच कांटे की टक्‍कर हुई और वो कुछ सौ वोटों के अंतर से जीत गए। हम आपको दस ऐसी विधानसभा सीटों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जीत का अंतर बेहद कम रहा।

  • धामपुर सीट से भाजपा के अशोक कुमार ने सपा के नईमुल रहमान को 203 वोटो से हराया।
  • कुर्सी विधानसभा सीट से भाजपा के सेकेन्‍द्र प्रताप सिंह ने सपा के राकेश कुमार वर्मा को 217 मतों से शिकस्‍त दी।
  • चांदपुर सीट से सपा के स्‍वामी ओमेश ने भाजपा के कमलेश सैनी को 234 वोटों से हराकर करारी मात दी है।
  • नेहटौर विधानसभा सीट से भाजपा के ओम कुमार ने रालौद प्रत्‍याशी मुंशीराम पाल को 258 मतों से हराया।
  • रामनगर सीट से सपा के फरीद म‍हफूज किदवई ने भाजपा के शरद कुमार अवस्‍थी को 261 वोटों से मात दी।
  • इसौली विधानसभा सीट से सपा के मोहम्‍मद ताहिर खान ने भाजपा के ओमप्रकाश पांडे को 269 वोटों से करारी शिकस्‍त दी।
  • बिलासपुर सीट से भाजपा के बलदेव सिंह औलख ने सपा उम्‍मीदवार अमरजीत सिंह को 307 वोटों से हराया।
  • बड़ौत विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल मलिक ने रालौद प्रत्‍याशी जयवीर सिंह को 315 मतों से हराया।
  • नकुड़ विधानसभा सीट से भाजपा के मुकेश चौधरी ने सपा प्रत्‍याशी धर्म सिंह सैनी को 315 वोटों से हराया।
  •  सीट से भाजपा प्रत्‍याशी वीर विक्रम सिंह ने सपा उम्‍मीदवार राजेश यादव को 357 मतों से हरा कर उन्‍हें हार का स्‍वाद चखाया।इन प्रत्याशियों को मिले भरपूर वोट

    साहिबाबाद : जीत का अंतर -2,14,286

    भाजपा : सुनील कुमार शर्मा -3,22,045

    सपा-रालोद : अमरपाल शर्मा -1,07,759

     

    नोएडा : जीत का अंतर -1,81,513

    भाजपा : पंकज सिंह -2,44,319

    सपा-रालोद : सुनील चौधरी-62,806

     

    दादरी : जीत का अंतर -1,38,218

    भाजपा : तेजपाल सिंह नागर – 2,18,068

    सपा : राजकुमार भाटी- 79850

     

    मेरठ कैंट: जीत का अंतर- 1,17,526

    भाजपा : अमित अग्रवाल -1,60,921

    सपा- रालोद : मनीषा अहलावत -43,395

     

    आगरा उत्तर : जीत का अंतर-1,12,370

    भाजपा : पुरुषोत्तम खंडेलवाल -1,53,817

    बसपा : शब्बीर अब्बास-41,447

     

    मथुरा : जीत का अंतर-1,09,803

    भाजपा : श्रीकांत शर्मा -1,58,859

    कांग्रेस : प्रदीप माथुर-49,056

     

    महरौनी : जीत का अंतर – 1,10,451

    भाजपा : मनोहर लाल पन्थ – 1,84,778

    बसपा : किरण खटीक – 74,327

     

    ललितपुर : जीत का अंतर – 1,07,217

    भाजपा : राम रतन कुशवाहा -1,76,550

    बसपा : चन्द्रभूषण सिंह बुन्देला -69,335

    गाजियाबाद : जीत का अंतर-1,05,389

    भाजपा : अतुल गर्ग -1,49,841

    सपा : विशाल वर्मा -44,452

     

    गोरखपुर शहर : जीत का अंतर-1,02,399

    भाजपा : योगी आदित्यनाथ -1,62,961

    सपा : सुभावती शुक्ला -60,562