Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

यूपी में कांग्रेस कर सकती है गठबंधन-


उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने तीन दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंची हैं। जहां उन्होंने रविवार को गठबंधन के सवालों को लेकर कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करने के बारे में “खुले विचारों वाली” है। प्रियंका ने आगे कहा कि चुनाव के लिए अन्य दलों के साथ गठबंधन से इनकार नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस महासचिव गांधी ने यह भी कहा है कि अभी वह यह नहीं कह सकतीं कि कांग्रेस यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडे़गी या फिर गठबंधन करेगी। हालांकि, कोई भी गठबंधन पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं होगा।

प्रियंका ने कहा है कि वो उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पर्यटक नहीं है और वह पिछले डेढ़ साल से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लगातार संपर्क में हैं। अब वो यूपी को ज्यादा वक्त देंगी।