पटना

यू ट्यूब पर होगा बिहार विधानसभा की कार्यवाही का प्रसारण


सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनेंगे छह वाच टावर, मुख्य गेट पर बनेगा स्वागत कक्ष

(आज समाचार सेवा)

पटना। विधानसभा अब डिजिटल स्वरुप में आ रहा है। यू ट्यूव पर अब विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा। सुरक्षा के मद्देनजर सभी छह प्रवेश द्वारों पर वाच टावर का निर्माण कराया जायेगा। मुख्य गेट पर स्वागत कक्ष बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विधानसभा परिसर में चौबीस घंटा एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम युक्त एंबुलेस उपलब्ध रहेगा। विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गुरूवार को विधानसभा प्रेस दीर्घा सलाहकार समिति की बैठक में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही विधानसभा में कैशलेस इलाज की व्यवस्था लागू हो जायेगी। विधायकों के आवास के लिए भवन निर्माण विभाग ने आश्वासन दिया है कि ६२ ऐसे फ्ïलैट जिसमें कुछेक कार्य ही शेष रह गये हैं उसे चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा। विधानसभा कैंटिन में भी सुधार की प्रक्रिया चल रही है जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा।

विधानसभाध्यक्ष ने  कहा कि मीडया के पुराने लोगों ने सदन की गरिमा को बचाया है। सदन की कार्यवाही के दौरान बगर को मोइल से वीडियो रिकार्डिंग करते हैं तो यह अच्छी बात नहीं है। अगर ऐसा करते पाये जाते हैं तो उन्हें सदन में प्रवेश के लिए दी गयी अनुमति को रद्द कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सदन के अंदर विधान बनाने और लोकतंत्र के मंदिर में जनता का विश्वास लेकर आते हैं। सदन के अंदर सम्मान, सौम्यता पूर्ण व्यवहार और नियमों से अवगत होना अनिवार्य है। सदन सुव्यवस्थित तरीके से चले यह सभी की जिम्मेवारी है। मर्यादा का पालन सभी को करना चाहिए।

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक के संदर्भ में स्पीकर ने बताया कि २६ जुलाई से शुरू होने वाले सत्र के लिए अब तक ५९८ प्रश्न ऑन लाइन आ चुके हैं। जिसमें १३ अल्पूसचित प्रश्न हैं। लगभग ९३ प्रतिशत प्रश्नासें के उत्तर विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं। शेष सात प्रश्नों का ऑन लाइन जवाब शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया है।

उन्होंने कोविड-१९ टीकाकरण की चर्चा करते हुए बताया कि १७२ माननीय सदस्यों ने टीका ले लिया है। २१ मंत्री हैं उन्होंने टीका ले लिया है। दो सदस्य मृत हो चुके हैं। २५ का तकनीकी कारणों से टीका नहीं लग पाया है। जिलाधिकारियों से शेष विधायकों के टीकाकरण की व्यवस्था करने को कहा गया है। विधानसभा परिसर में १० बार टीकाकरण कराया गया है। इसमें १३९४ लोगों का टीकाकरण कराया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष के अलावा कार्यकारी सभापति विधान परिषद अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, डीजीपी एसके सिंघल, अपर मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य चैतन्य प्रसाद, डीएम पटना डा चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी उपेंद्र शर्मा, प्रभारी सचिव विधानसभा भूदेव राय समेत कई अधिकारी मौजूद थे।