Latest News नयी दिल्ली

येदियुरप्पा के इस्तीफे पर बोली कांग्रेस- वरिष्ठ नेताओं को जबरन हटाने का बन रहा रिकॉर्ड


  • नई दिल्ली, । कांग्रेस ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि वह पीएम के एक और ‘शिकार’ हैं, जिनके पास कथित रूप से वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सेवानिवृत्ति के लिए मजबूर करने का रिकॉर्ड है। हालांकि, कांग्रेस नेता मल्लिकारुजुन खड़गे ने येदियुरप्पा के इस्तीफे को भाजपा का आंतरिक मामला बताया।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा में मुख्यमंत्रियों का फैसला विधायकों की इच्छा से नहीं ब्लकि यह दिल्ली से होता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कर्नाटक में भाजपा सरकार एक दलबदल और भ्रष्टाचार से पैदा हुई नाजायज सरकार है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने राज्य में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को हटाने के लिए पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया।