Latest News मनोरंजन

ये दिग्गज एक्टर निभाएगा द वैक्सीन वॉर में लीड रोल, विवेक अग्निहोत्री का सीक्रेट हुआ रिवील


नई दिल्ली, साल 2022 आज खत्म हो रहा है और साल की बॉलीवुड की सबसे बड़ी ग्रॉसर विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स है। यह फिल्म के रूप में स्लीपर ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म ने पहले दिन 3.55 करोड़ से खाता खोला था लेकिन सिर्फ 15 करोड़ में बनी द कश्मीर फाइल्स ने  252.90 करोड़ का बिजनेस किया। इसका नतीजा ये हुआ कि विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ से दर्शकों का काफी उम्मीदें हैं। डायरेक्टर ने कुछ महीने पहले फिल्म की घोषणा की थी और दो हफ्ते पहले फिल्म फ्लोर पर चली गई थी।

‘द वैक्सीन वॉर’ को लेकर बड़ी खबर आई सामने

‘द वैक्सीन वॉर’ की कास्टिंग के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा हुआ है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द वैक्सीन वॉर में नाना पाटेकर लीड रोल में हैं। उनका रोल काफी इम्पोटेंट और बहुत ही अच्छी तरह से लिखा गया है। खबर है कि नाना पाटेकर अपने पूरे दिल से  किरदार निभा रहे हैं। वो फिल्म की शूटिंग से खुश हैं।

नाना पाटेकर निभाएंगे लीड रोल

नाना पाटेकर, जो  1 जनवरी को अपना 51वां बर्थडे मनाएंगे, उन्हें आखिरी बार तमिल फिल्म काला (2018) में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ रजनीकांत भी थे। इट्स माई लाइफ (2020) और तड़का (2022) को इस साल टेलीविजन और डिजिटल पर रिलीज किया गया था। हालांकि, ये दोनों ही काफी समय से रुकी हुई फिल्में हैं।  साल 2023 में, उन्हें 3 फिल्मों में देखे जाने की उम्मीद है। द वैक्सीन वॉर के अलावा, उन्होंने अनंत नारायण महादेवन की द कंफेशन में भी देखा जाएगा। तीसरी है गुजराती फिल्म चल जीवन लाई (2019) की मराठी रीमेक।

शुरू हो चुकी है फिल्म की शूटिंग

रिपोर्ट्स में बताया गया, ‘नाना पाटेकर के अलावा, द वैक्सीन वॉर में विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी भी हैं, जो द कश्मीर फाइल्स में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। गोपाल सिंह, जिन्होंने हाल ही में मधुर भंडारकर की इंडिया लॉकडाउन (2022) में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अनुभवी एक्ट्रेस दिव्या सेठ भी फिल्म के कलाकारों का हिस्सा हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल लखनऊ में चल रही है।

साल 2023 में रिलीज होगी फिल्म

वैक्सीन वॉर, जैसा कि नाम से पता चलता है, कोविड-19 के खतरे के खिलाफ भारत के सफल टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में है। यह 2023 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली है।