News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका,


  • ललितपुर, : खाद की कमी पर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों की बहुत समस्याएं हैं लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। किसान कहीं गाड़ी के नीचे कुचला जा रहा है तो कहीं इस तरह की चीज़ों से कुचला जा रहा है। दरअसल, प्रियंका गांधी आज बुंदेलखंड के ललितपुर पहुंची और चार मृतक किसानों के परिजनों के साथ मुलाकात की।

खाद की कमी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बोरियों में पहले के मुकाबले कम खाद दी जा रही है, लेकिन उसके दाम बढ़ा दिए हैं। ये किसान क्या करेंगे? किसानों की बहुत समस्याएं हैं लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। किसान कहीं गाड़ी के नीचे कुचला जा रहा है तो कहीं इस तरह की चीज़ों से कुचला जा रहा है। वो यही नहीं रूकी, उन्होंने कहा सरकार पूरी तरह से विफल हुई है। सरकार ने किसानों को पूरी तरह से नकारा है। ये केवल 4 परिवारों की समस्या नहीं है बल्कि पूरे बुंदेलखंड की यही समस्या है।

दरअसल, बुंदेलखंड में किसानों की मौत के बाद शुक्रवार को कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी जिले के पाली कस्बे में पहुंची। यहां प्रियंका ने किसान बल्लू पाल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया। बल्लू पाल ने खाद की किल्लत के चलते फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस दौरान प्रियंका गांधी ने नयागांव और मैलवारा खुर्द के मृतक किसानों के परिजनों से भी मुलाकात की। मैलवारा खुर्द के किसान सोनी अहिरवार ने 3-4 दिन से लाइन में लगने के बावजूद खाद न मिलने के कारण मानसिक तनाव में फांसी लगा ली थी।