रांची

रांची सिविल कोर्ट में लगाया गया दो दिवसीय प्रदर्शनी सह जागरूकता


रांची सिविल कोर्ट में लगाया गया दो दिवसीय प्रदर्शनी सह जागरूकता
रांची। सिविल कोर्ट में डालसा की ओर से दो दिवसीय प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन बुधवार झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित और फीता काट कर किया। रांची सिविल कोर्ट में प्रदर्शनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने कहा कि इस दो दिवसीय प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दीजा रही है। जबकि 6 स्टॉल ऐसे भी है जिसके माध्यम से डालसा के द्वारा अब तक किए गए कार्यो की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करना उद्देश्य है। कार्यक्रम में जिला विधिक प्राधिकार की ओर से सिविल कोर्ट परिसर में कुल 26 स्टॉल भी लगाए गए हैं। इनमें 20 स्टॉलों में सरकारी
योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। जबकि 6 स्टॉल के माध्यम से डालसा की ओर से किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। राष्ट्रीय विधिक प्राधिकार के
निर्देश पर 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत झारखंड के सभी गांवों में विधिक सहायता के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन के सहयोग से लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।