पटना

राजगीर: खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड स्तर पर बनाया जा रहा खेल मैदान: श्रवण कुमार


राजगीर (नालंदा)(आससे)। सूबे की सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड स्तर पर खेल मैदान बना रही है। पंचायत स्तर पर भी खेल मैदान बनाये जायेंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। इससे ग्रामीण इलाके के खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा। गांवों में छूपी प्रतिभा निखर कर सामने आयेगी।

ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को रेलवे स्टेशन खेल मैदान में टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन करते हुए कहीं। श्री कुमार ने कहा कि गांवों के युवा खेल के माध्यम से बेहतर खिलाड़ी बनकर राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेंगे। खेलकूद में भी रोजगार के असीम संभावना है। इसमें भी वे बेहतर कर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। मंत्री ने कहा कि खेल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह मजहब से उपर की चीज है। लोग भी अपने आस-पास के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ायें।

कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से बढ़ रहा है। खेल हो चाहे अन्य क्षेत्र सभी में तेजी से विकास हो रहा है। गांवों को विकसीत किया जा रहा है। इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक चन्द्रभूषण सिन्हा, मुन्नी देवी, जदयू के वरीय नेता जयराम सिंह, जदयू नेता मुन्ना कुमार, वार्ड पार्षद डॉ॰ अनिल कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, जदयू नगर उपाध्यक्ष उदय पटेल, जदयू छात्र प्रखंड अध्यक्ष संजीव रंजन उर्फ पप्पू, वार्ड पार्षद बिरजु राजवंशी, रंजीत कुमार छोटे, श्याम महतो, देवानंद कुमार, भूषण महतो सहित अन्य मौजूद थे।