पटना

राजगीर: प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन प्रशिक्षुओं को सीएम ने किया सम्मानित


दीक्षांत समारोह के दौरान जवानों ने किया कई कलाओं का प्रदर्शन

राजगीर (नालंदा) (आससे)। बिहार पुलिस अकादमी दीक्षांत परेड के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों तीन पुलिस अवर निरीक्षकों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिनमें विजय महतो, आशुतोष कुमार एवं सुधा कुमारी शामिल है। बताया जाता है कि पुलिस अकादमी मे प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया था। जिन्हें प्रतिभा का जौहर दिखाने वाले सर्वश्रेष्ठ इन पुलिस अवर निरीक्षको का भव्य रूप से सम्मानित किया गया।

बिहार पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह के दौरान जवानों के द्वारा एक से बढ़कर एक कला कर्तव्य दिखाकर जवानों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जवानों के कला के दौरान जोश देखकर श्री कुमार ने कहा कि आज बिहार में शांति, सुख, समृद्धि बनाए रखने के लिए इन जवानों के ऊपर दायित्व है। बिहार पुलिस अकादमी दीक्षांत परेड के दौरान जवानों ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन को देखकर मुख्यमंत्री सहित दर्शक दीर्घा में बैठे जवानों के गार्जियन वाह-वाह कर उठे, वहीं जवानों के द्वारा घुड़सवारी, तैराकी, निहत्थे बार, सहित मोटरसाइकिल पर एक से एक कला का बेहतर प्रदर्शन किया।