पटना

राजगीर: फुटपाथ दुकानदारों ने वेंडर्स दिवस का किया आयोजन


राजगीर (नालंदा) (आससे)। नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच के द्वारा राजगीर के कुंड परिसर में राष्ट्रीय वेंडर दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सदस्य रीना यादव, राजगीर नगर पंचायत के अध्यक्ष मुन्नी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथलेश बिहारी वर्मा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के जिला समन्वयक राजगीर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ अमित कुमार पासवान ने की।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विधान परिषद सदस्य रीना यादव ने कहा कि सभी वेंडर्स शहर के सौदर्य है। इनके रोजगार से ही शहर में रौनक दिखती है। इन्हें जीविकोपार्जन का हक और अधिकार के लिए बिहार सरकार व भारत सरकार पथ विक्रेता कानून अधिनियम 2014 में लाया था और वेंडर्स पहचान पत्र, वेंडिंग जोन का निर्माण कर पुनर्वासित करने के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आये  दिन विभिन्न समस्याओं की मार झेल रहे वेंडरो की विभिन्न मांगों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को अवगत कराने का काम करेंगे।

मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष मुन्नी देवी ने कहा कि सभी वेंडरो को बहुत जल्द ही पुनर्वासित किया जाएगा। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने कविता पाठ कर लोगों को मन मोह लिया साथ ही उन्होंने वेंडरो को वेंडर्स दिवस की शुभकामनाएं दिए।

मौके पर मंच के संरक्षक उमराव प्रसाद निर्मल एवं गोपाल भदानी ने पथ विक्रेता कानून अधिनियम 2014 एवं अतिक्रमण के नाम पर हो रहे शोषण से मुक्ति को लेकर मंचासीन अतिथियों को अवगत कराने का काम किया।

इस अवसर पर राजगीर के अधिकारी मृत्युंजय कुमार, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी राजगीर के मंच के अध्यक्ष रमेश कुमार पान, सिलाव के अध्यक्ष मो. जावेद, बिहारशरीफ के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, सूरज यादव, गोलू यादव, बिहार राज्य स्लम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव पूजन राम, पीएमसीएच के डॉ एलवी सिह, पूर्व वार्ड पार्षद सन्युक्ता कुमारी, पंडा कमिटी के सचिव विकास उपाध्याय, जय सिंह, प्रिय रंजन कुमार मोदी, राजगीर के इंसपेक्टर ओम प्रकाश सिन्हा के अलावे फुटपाथ दुकानदार सरोज देवी, विनोद चंद्रवंशी, मनोज साहू, मदन बनारसी, मंजू देवी, राघो देवी, भोला कुमार, बिरजू राजवंशी, अनुज कुमार रोशन राजवंशी, सुरेंद्र चौधरी,  कोषाध्यक्ष बृजनंदन प्रसाद, सोनू कुमार, राजकुमार, शंकर कुमार, राजू कुमार, मनोज यादव, कृष्ण प्रसाद गुप्ता के अलावे हजारों की संख्या में फुटपाथ दुकानदार परिवार सहित उपस्थित थे।