Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह बोले- भारत और वियतनाम महामारी से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए आगे बढ़ना जारी रखा


  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अपने टि्वटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि उन्होंने आज वियतनाम के रक्षा मंत्री से बातचीत की है। राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि आज वियतनाम के रक्षा मंत्री सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल फान वान गियांग के साथ शानदार बातचीत हुई। भारत और वियतनाम के बीच मजबूत और प्रभावी संबंध हैं। भारत वियतनाम के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बहुत महत्व देता है।

राजनाथ सिंह ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत और वियतनाम दोनों ही कठिन समय में एक-दूसरे की मदद करने की लंबी परंपरा साझा करते हैं। हमने हाल के वर्षों में रक्षा उद्योग सहयोग में पर्याप्त प्रगति हासिल की है। उन्होंने आगे लिखा कि भारत और वियतनाम ने कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए आगे बढ़ना जारी रखा है। मैं अपने वियतनामी समकक्ष को उनके खूबसूरत और अद्भुत देश की आधिकारिक यात्रा पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे इसकी आशा है।