News TOP STORIES नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

राजस्थान: जोधपुर में इंटरनेशनल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग


जोधपुर। सऊदी अरब के जेद्दा से दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को जोधपुर हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की गई। यात्री की पहचान मित्रा बानो के रूप में हुई है। उन्हें जोधपुर के गोयल अस्पताल और अनुसंधान केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 61 वर्षीय महिला यात्री को मृत घोषित कर दिया।

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थीं महिला यात्री

जानकारी के अनुसार, मित्रा बानो जम्मू-कश्मीर के हजारीबाग की रहने वाली थीं। जोधपुर एयरपोर्ट पर जब फ्लाइट की आपात लैंडिंग हुई, तब महिला का बेटा मुजफ्फर भी उसके साथ था।

मदुरैई-दिल्ली विमान में घटी थी घटना

इससे पहले, मदुरैई-दिल्ली के बीच इंडिगो के विमान में ऐसी घटना हुई थी। कुछ सप्ताह पहले, मदुरैई-दिल्ली विमान में एक 60 वर्षीय यात्री के शरीर से खून निकलना शुरू हो गया था, जिसके बाद इंदौर में विमान की आपात लैंडिंग की गई थी। हालांकि, यात्री के बचाया नहीं जा सका और स्थानीय अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वह यात्री उत्तर प्रदेश के नोएडा का रहने वाला था।