Latest News नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजों की घोषणा कुछ ही देर में, करीब 11 लाख छात्र-छात्राएं कर रहे हैं इंतजार


नई दिल्ली, । RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Live Updates: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा का इंतजार इस बार इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किए 10.91 लाख छात्र-छात्राओं को है। आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं कुछ वेबसाइट को बुकमार्क कर लेना चाहिए। इसके अतिरिक्त यदि छात्र फेल जाते हैं या मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं तो वे राजस्थान बोर्ड द्वारा छात्रों को सप्लीमेंट्री एग्जाम में सम्मिलित हो सकते हैं, जो अधिकतम दो विषयों में दे सकते हैं। यदि परीक्षार्थी अपने नतीजों और विषयवार अंकों संतुष्ट होते हैं तो वे अपनी जांची गई कॉपियों के पुनरीक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान शिक्षा मंत्री ने कक्षा 10 परीक्षा परिणाम आज दोपहर 2 बजे घोषित किए जाने की जानकारी साझा की थी। छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि परिणाम में सफल घोषित किए जाने के उन्हें हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक अर्जित करने होंगे।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER), अजमेर की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 13 जून 2022 को दोपहर 3 बजे तक दी जाएगी। परिणामों की घोषणा बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी। इसके बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दसवीं के नतीजे देखने के लिए लिंक को जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी एक्टिव किया जाएगा। इन लिंक के माध्यम से 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक यानि डिजिटल स्कोर कार्ड देख माध्यम देख पाएंगे।