News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

राष्ट्रपति चुनाव में क्रास वोटिंग, एनसीपी-कांग्रेस के कुछ विधायकों ने दिया द्रौपदी मुर्मू को वोट


देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहा है। संसद भवन और राज्य की विधानसभाओं में वोटिंग जारी है। पीएम नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई सांसद और केंद्रीय मंत्री वोट डाल चुके हैं। कई राज्यों के सीएम भी मतदान कर चुके हैं।

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है। वोटों का गणित देखे तो द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो वह आदिवासी समुदाय की देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली शख्सियत होंगी। मतदान के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

  • 04:20 PM, 18 Jul 2022

    धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला

    केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।

  • 03:37 PM, 18 Jul 2022

    राहुल-सोनिया गांधी ने भी डाला वोट

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने भी संसद में वोट डाला। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मतदान किया।

  • 03:20 PM, 18 Jul 2022

    शिरोमणि अकाली दल के विधायक ने किया चुनाव बहिष्कार

    शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि पंजाब से संबंधित मुद्दे अनसुलझे हैं और एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला करने से पहले उनकी पार्टी नेतृत्व ने उनसे सलाह नहीं ली थी।

  • 03:12 PM, 18 Jul 2022

    हरभजन सिंह, गौतम गंभीर ने भी डाला वोट

    आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह और भाजपा के सांसद गौतम गंभीर ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने भी वोट डाला।

  • 02:49 PM, 18 Jul 2022

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रकाश जावड़ेकर, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव और कपिल सिब्बल ने दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी मतदान किया।

  • 02:30 PM, 18 Jul 2022

    अरुणाचल प्रदेश के 60 में से 59 विधायकों ने डाला वोट

    अरुणाचल प्रदेश के 60 में से 59 विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाल दिया है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने विधानसभा में सबसे पहले वोट डाला।

  • 02:17 PM, 18 Jul 2022

    ‘नेताजी को ISI एजेंट कहने वालों का नहीं कर सकते समर्थन’

    प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि मुलायम यादव को ISI एजेंट कहने वाले (विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा) हम उनका कभी समर्थन नहीं कर सकते। सपा के कट्टर नेता, नेताजी के सिद्धांतों का पालन करने वाले ऐसे आरोप लगाने वाले उम्मीदवार का कभी समर्थन नहीं करेंगे।