चंदौली

=८चंदौली। किसानों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार


सकलडीहा। नागेपुर स्थित किसान यूनियन के जिला कैम्प कार्यालय पर सोमवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सुनील सहत्र बुद्धे लोक विद्या संस्थापक किसानों को सम्बोधित किया। इस दौरान किसान नेता स्व० जगदीश सिंह यादव के जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए किसानों को सम्मानित किया गया। महापंचायत को सम्बोधित करते हुए किसान नेता सुनील सहत्र बुद्धे और चित्रा सिंह सहत्र बुद्धे ने कहा कि आज देश में एक्सप्रेसवे बन रहे है। हर नेता और पार्टी एक्सप्रेसवे बनाकर वाह वाही लूट रहे है। लेकिन उस एक्सप्रेसवे पर न तो किसान की देा पहिया या तीन पहिया जाती है। न तो किसान जाता है। यह सब पूंजीपतियों को बढ़ाने के लिये किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर किसानी को बर्बाद किया जा रहा है। जिस देश में रेगिस्तान होता है। उस अरब देश से समझौता कर हमे खाने की गारंटी दी जाती है। जबकि देश का किसान पूरे देश को खिलाने के लिये बगैर सुविधा सक्षम है। जहां न्याय, त्याग और भाईचारा रहेगा वहां किसान को कोई खत्म नही कर सकता है। जहां गांव नही वहां सभ्यता नही है। इसलिये किसानों को अपनी किसानी के साथ अपने गांव को बचाना है। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सुरेश यादव, पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान, रंकज सिंह, देवमंणि त्रिपाठी, राजेश्वरी चतुर्वेदी, रामअवतार सिंह, मनोज यादव, हकीम अंसारी, विरेन्द्र तिवारी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।