News TOP STORIES नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के कोटा से शुरू, CM गहलोत समेत कई नेता हुए शामिल


राजस्थान राजस्थान में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत कोटा से की। यात्रा के 91वें दिन बुधवार को राहुल गांधी सुबह 6 बजे दर्रा स्टेशन गणेश मंदिर से कोटा की ओर बढ़े। 

यात्रा राजस्थान में अपने तीसरे दिन के पहले चरण में कम से कम 13 किमी की दूरी तय करते हुए लाडपुरा में मंदाना पहुंचेगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अगले दो हफ्तों तक राजस्थान में रहेगी। यहां यात्रा कुल 7 जिलों को कवर करेगी और कुल 520 किमी की दूरी तय की जाएगी।

राजस्थान में 520 किलोमीटर का सफर करेगी तय

राहुल गांधी ने बुधवार को जैसे ही मार्च शुरू किया, उन्होंने हाथ जोड़कर गणेश मंदिर के सामने माथा टेका। इस दौरान यात्रा की शुरुआत में बांसवाड़ा के आदिवासी कलाकारों के समूह ने नृत्य प्रस्तुत किया।

jagran

दौसा में 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक यात्रा रहेगी। 12वें दिन यात्रा को विश्राम मिलेगा। कोटा-बूंदी में 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक 4 दिन यात्रा रहेगी। राजस्थान के कुल 7 जिलों में 520 किलोमीटर का सफर करते हुए यात्रा अलवर के रास्ते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी।

सीएम गहलोत और सचिन पायलट हुए शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, राज्य मंत्री महेश जोशी और AICC के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नेता, पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

jagran

इस दौरान धीरज गुर्जर ने कहा कि, भिलवा और बांसवाड़ा जिलों के 1,500 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता और लगभग 5,000 से 7,000 लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए हैं। गुर्जर 2013-2018 से भीलवाड़ा के जहाजपुर से कांग्रेस विधायक थे।

बता दें कि यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू होने के बाद से अब तक 2,400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी है।