रितिक रोशन और सबा आजाद रिलेशनशिप में हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं है। दोनों साथ में बढ़िया वक्त गुजारते हैं और इसकी झलक उनके सोशल मीडिया पर भी दिखती रहती है। रीसेंटली सबा ने अपना बर्थडे रितिक रोशन के साथ मनाया। दिन कैसा बीता इसकी एक झलक मोंटाज के रूप में अपने फॉलोअर्स को दी है। कैप्शन में रितिक रोशन का शुक्रिया अदा किया है। सबा के इस पोस्ट पर सुजैन के कमेंट ने ध्यान खींचा है। रितिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का बर्थडे 1 नवंबर को था। इस मौके पर रितिक ने उनके लिए पोस्ट भी किया था। सबा ने अपने जन्मदिन की झलकियां लोगों के साथ शेयर की हैं। इनमें सबा एक तस्वीर में बुके लिए दिख रही हैं। फिर रितिक के गले लगी हैं। वर्क आउट कर रही हैं। दोनों साथ में लेटकर धूप का मजा ले रहे हैं। खाना खा रहे हैं। एक फोटो में सबा केक काटती दिख रही हैं तो एक में उनके हाथ में गिफ्ट भी है। सबा ने कैप्शन में लिखा है कि उन्हें अपने बर्थडेज शांति से मनाना पसंद हैं। इस दिन वह कुछ खास एक्साइटिंग चीजें नहीं करतीं। सबा लिखती हैं, मुझे याद नहीं ऐसा कबसे होने लगा लेकिन अब यही नियम बन गया है। उन्होंने बताया कि इस दिन वह कुछ सीखना, अच्छा खाना, बॉडी को मूव करना, दिमाग को नरिश करने जैसी चीजें पसंद करती हैं। साथ वह जिन्हें प्यार करती हैं उनके साथ वक्त बिताना भी। इसके साथ उन्होंने रितिक रोशन को Ro लिखकर शुक्रिया अदा किया है कि उनके अजीब से प्लान को इतनी अच्छी तरह पूरा किया। सबा ने जन्मदिन की बधाई देने वाले लोगों का भी शुक्रिया अदा किया है। सबा के इस पोस्ट पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं सुजैन का कमेंट भी दिख रहा है। सुजैन ने लिखा है, कितना बढ़िया है, सबू तुम दोनों पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। साथ में इविल आई और हार्ट इमोजी भी बने हैं।
Related Articles
Pathaan : दुनियाभर में बजा पठान का डंका, 200 करोड़ पार हुई शाह रुख खान की फिल्म
Post Views: 285 नई दिल्ली, : पठान से शाह रुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। ओपनिंग डे पर फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई दूसरे दिन भी जारी रही और इसने पुरानी सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पहले दिन ही दुनियाभर में 100 से ज्यादा कमाने वाली पठान […]
गाजियाबाद में 4 महीनों से बंद पड़े सिनेमा में लगी शाहरुख खान की पठान, फिल्म के सभी शो चल रहे फुल
Post Views: 209 गाजियाबाद, दिल्ली सीमा पर गाजियाबाद के लोनी में पिछले चार माह से बंद पड़े कविता सिनेमा में फिल्म – पठान (Pathaan) लगी तो रौनक लौट आई। दरअसल फिल्म रिलीज होने से एक दिन पूर्व फिल्म अभिनेता शाहरूख खान नें देश के बंद पड़े 25 सिंगल स्क्रीन सिनेगा घरों की सूची जारी की। […]
रकुल प्रीत सिंह ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, स्क्वॉड लगाती हुई आईं नजर
Post Views: 226 अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अब अपनी एक वर्कआउट वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। रकुल प्रीत सिंह ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की झलक देते हुए एक वीडियो साझा की है। वीडियो में देखा जा सकता है […]