News TOP STORIES उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

रुड़की में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव, 10 घायल


 भगवानपुर (रुड़की)। हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर देर शाम एक समुदाय विशेष के व्यक्तियों ने पथराव कर दिया। जिसमें 10 व्यक्तियों के घायल होने की खबर है। पथराव में हलका चौकी प्रभारी भी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने एक दूध की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

घटना की जानकारी पाकर भगवानपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

भगवानपुर थाना अंतर्गत डाडा जलालपुर गांव से बजरंग दल के लोग ग्रामीणों के साथ हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाल रहे थे। शोभायात्रा को डाडा जलालपुर गांव से डाटा पट्टी गांव में ले जाया जा रहा था।

शोभायात्रा जब एक समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रही थी। उसी दौरान कुछ लोगों ने शोभायात्रा में नाचते गाते आतिशबाजी की। इसी बीच अचानक ही कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव शुरू कर दिया। जिसे शोभायात्रा में भगदड़ मच गई।