पटना

रूपौली: एसडीसी ने किया पैक्स गोदामों का निरीक्षण


रूपौली (पूर्णिया)(आससे)। रूपौली प्रखंड क्षेत्र के पैक्स गोदामों का भौतिक सत्यापन वरीय अपर समाहर्ता सह् नोडल पदाधिकारी अनुपम ने किया। वित्तीय वर्ष 2020 -21 में धान अधिप्राप्ति और गेहूं अधिप्राप्ति से सम्बंधित कार्यरत सभी पैक्स गोदाम, व्यापार मंडलों के गोदामों एवं चयनित मिलों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन जिला पदाधिकारी पूर्णिया के आदेश के आलोक में किया गया।

वरीय उपसमाहर्ता अनुपम ने बताया कि आदेश के आलोक में हर हाल में 15 जून तक शत प्रतिशत मात्रा में राज्य खाद्य निगम पूर्णिया के चयनित गोदामों में उपलब्ध करा देना सुनिश्चित किया गया है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कार्य के प्रति शिथिलता बरती गई है।जिसके परिणाम स्वरूप धान और गेहूं का सी एम आर शत प्रतिशत नहीं होने से गुणवत्ता खराब होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

पैक्स गोदामों के भौतिक सत्यापन के दौरान नोडल पदाधिकारी रूपौली अनुपम ने उपस्थित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार झा को दिशा निर्देशित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर कार्य पूरा करने की बात कही।