पटना

रूपौली: भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक


रूपौली (पूर्णिया)(आससे)। रूपौली प्रखंड के भाजपा मंडल टीकापट्टी के सदस्यों ने गायत्री मंदिर टीकापट्टी परिसर में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार साह ने की।

कार्य समिति की बैठक में उपस्थित जिला मंत्री अशोक कुमार साह ने भाजपा कार्य समिति के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा से अवगत कराते हुए कहा कि पार्टी द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में आप लोगों की उपस्थिति अनिवार्य ही नहीं बल्कि बहुत जरूरी है।आप लोगों के प्रशिक्षित रहने से पार्टी को नई दिशा और उर्जा मिलेगी।

इस बैठक में मंडल महामंत्री संजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष किशोर कुमार पंडित, धर्मेंद्र मंडल, मंडल मंत्री मनोज सिंह, सभी मंच  मोर्चा के अध्यक्ष व प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में सच्चिदानंद मंडल, मनीष कुमार ऋषि, युवा मोर्चा के बाबूलाल भारती, बूथ अध्यक्ष के रूप में बबलू रजक, सिकेन्दर मंडल, शक्ति केंद्र प्रभारी, प्रमुख के साथ साथ भाजपा समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे।