पटना

रूपौली: वरीय उप समाहर्ता एवं प्रखंड प्रमुख ने संयुक्त रूप से किया आरटीपीएस केंद्र का उद्घाटन


रूपौली (पूर्णिया)(आससे)। रूपौली प्रखंड क्षेत्र के कोयली सिमड़ा पश्चिम पंचायत भवन में शुक्रवार को आरटीपीएस केन्द्र का उद्घाटन वरीय उप समाहर्ता अनुपम, प्रखंड प्रमुख रेखा देवी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी रूपौली परशुराम सिंह और मुखिया सुनीता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

वहीं उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख श्रीमती रेखा देवी,मुखिया सुनीता देवी, सरपंच रतन कुमार मंडल ने इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। जबकि वरीय उप समाहर्ता अनुपम ने आरटीपीएस केन्द्र में दी जाने वाली सुविधाओं से यहां के उपस्थित आम जनता जनार्दन को अवगत कराया।

वहीं जमीन का लगान, पेंशन आदि योजना से जुड़ी कार्योँ का निष्पादन पंचायत भवन में ही उपलब्ध रहने की बात कही। प्रखंड प्रमुख रेखा देवी ने कहा कि अब यहाँ के लोगों को जाति, आय और आवासीय प्रणाम पत्रों के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़ेगे। सभी कार्य को कम्प्यूटर के माध्यम से निर्गत कर दिया जाएगा, वहीं प्रमाण पत्र में किये जाने वाले हस्ताक्षर की व्यवस्था भी ऑनलाइन पर उपलब्ध रहेगी।

शुक्रवार को हुए आरटीपीएस केंद्र के उद्घाटन समारोह का संचालन पंचायत के प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के अध्यक्ष कैलाश भारती ने किया।जबकि आगन्तुक महानुभावों का स्वागत पंचायत के पंच, वार्ड सदस्य, सरपंच, समिति सदस्यों ने माला पहनाकर किया।