Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

रूस और यूक्रेन संकट के बीच यूरोपीय संघ लगाएगा रूस पर प्रतिबंध, राजनाथ सिंह ने कहा- भारत चाहता है शांति


मास्को: Russia-Ukraine Conflict LIVE Updates, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा विवाद अब चरम पर आ गया है। सोमवार को पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को मान्यता दे दी है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कम करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक हुई।

यूरोपीय संघ लगाएगा रूस पर प्रतिबंध- जोसेप बोरेल

यूरोपीय संघ के विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने यूक्रेन संकट पर बयान दिया। उन्होंने कहा, यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों की मान्यता और यूक्रेन क्षेत्र पर सैनिकों की और तैनाती पर रूस के खिलाफ आज प्रतिबंधों को लगाएगा।

शांति चाहता है भारत- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

यूक्रेन के हालात पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भारत यूक्रेन के मामले पर यही चाहता है कि बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाए। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है कि वे रूस के राष्ट्रपति के साथ बात करेंगे। अगर इन दोनों की बातचीत होगी तो निश्चित तौर पर समाधान निकलेगा। जहां तक भारत की बात है भारत शांति चाहता है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

यूक्रेन के हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने यूक्रेन में फंसे राज्य के लोगों और छात्रों की मदद के लिए गणेश मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वह यूक्रेन की सरकार के लगातार संपर्क में है। सरकार ने हेल्पलाइन नं 01146156000, फैक्स-01146156030, मोबइल नं 9997060999 शुरू किया है।

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कीव और दिल्ली के बीच चार नई उड़ानों का ऐलान किया है। भारतीय दूतावास के मुताबिक यूक्रेन में जारी उच्च स्तर के तनाव को देखते हुए अतिरिक्त उड़ानों का आयोजन किया जा रहा है। कीव से दिल्ली के लिए चार उड़ानें 25 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च, 2022 को संचालित होंगी।