News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के खिलाफ जो बाइडन और पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा के बीच द्विपक्षीय बैठक,


वॉरसॉ: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के मद्देनजर पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा के साथ बैठक की। वार्ता के दौरान उन्होंने नाटो की एकजुटता को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि वक्त के साथ बदलने वाली दुनिया में नाटो पूरी तरह से एकजुट है। बाइडन ने नाटो सदस्यों का दृष्टिकोण एक होने की भी बात कही है।

पुतिन की नाटो को विभाजित करने की कोशिश

बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि व्लादिमीर पुतिन नाटो को विभाजित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। वो पूर्व के देशों को पश्चिम से अलग करना चाहते हैं। वहीं यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में पोलैंड की भूमिका की बाइडन ने तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पोलैंड महत्वपूर्ण तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहा है। यह काम जो पोलैंड अकेले कर रहा है, यह सभी नाटो देशों को करना चाहिए।