Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच गूगल ने उठाया बड़ा कदम,


नई दिल्ली, । टेक दिग्गज गूगल ने यूजर्स की सुरक्षा के लिए यूक्रेन में अपने मैप्स के लाइव ट्रैफिक डेटा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यूक्रेन को रूसी आक्रमण का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। वाइस वल्र्ड न्यूज ने बताया कि यह ज्ञात नहीं है कि वास्तव में गूगल ने मैप्स के लाइव ट्रैफिक डेटा को कब बंद किया और किस कारण से यह कदम उठाया गया।

यह भी स्पष्ट नहीं है कि गूगल ने पिछले संघर्षों या युद्धों के दौरान इन सुविधाओं को कभी बंद किया है या नहीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल ने केवल इतना कहा है कि उसने क्षेत्रीय अधिकारियों सहित स्रोतों के साथ परामर्श के बाद स्थानीय यूक्रेनी समुदायों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई की है।

हालांकि, यह कदम उन रिपोर्ट्स के बाद आईं जिनमें दावा किया गया था कि दुनिया भर के लोग रूसी आक्रमण के दौरान सैनिकों और नागरिकों की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए सेवा का उपयोग कर रहे थे। डेटा ऐप के साथ स्मार्टफोन से स्थान और गति की जानकारी को शामिल करके काम करता है, फिर इसका उपयोग वास्तविक समय में यह दिखाने के लिए करता है कि कुछ स्थानों पर ट्रैफिक की स्थिति कितनी घनी है या वे क्षेत्र कुल मिलाकर कितने व्यस्त हैं।