चंदौली

रोजगार की जगह अपना झंडा उठवा रही है भाजपा:प्रियंका


सकलडीहा। भाजपा देश में धर्म और जाति के नाम पर गरीबो और युवाओं को गुलाम बना रही है। इन्हें रोजगार देने के बजाय इन्हें उसका कर सत्ता में बनी रहना चाहती है। गुरूवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सकलडीहा इंटर कॉलेज में कांग्रेस उम्मीदवार देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। इस दौरान कांग्रेस सरकार बनने पर 20 लाख रोजगार देने का घोषणा सहित अन्य वादा किया। प्रियंका गांधी को देखने व सुनने के लिये काफी संख्या में महिला और ग्रामीण व युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ा। प्रिंयका गांधी ने कहा कि देश में किसानों का 14 हजार करोड़ रूपया बकाया है। उनको दे नही पा रहे है। लेकिन अपने लिये 16 हजार करोड़ की जहाज खरीद कर पूरे देश में घूम रहे है। देश में गरीब, नौजवानों को विकास और रोजगार देने के बजाय उन्हे जाति और धर्म के नाम पर गुमराह कर रहे है। आज बारह लाख नौकरी पांच साल से खाली पड़ी हुई है। युवाओं को नौकरी देने के बजाय भाजपा सरकार गरीबों पर बुल्डोजर चलवा रहे है। जबकि इनके संरक्षण में माफिया खुलेआम घूम रहे है। जिस मंत्री के बेटे ने किसानों को रौंद दिया है। आज उन्ही को अपने साथ लेकर घूम रहे है। रिहा तक करा दिया है। आज आपके हिम्मत से गरीब को और गरीब बनाने की हिम्मत रख रहे है। अंत में 20 लाख नौकरी, किसान और महिलाओं को विशेष सुविधा दिलाने आदि की बात कही।