चंदौली

पूर्व एमएलसी ने विधायक के समर्थन में मांगा वोट


सैयदराजा। स्थानीय विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे विधायक सुशील सिंह के जन सम्पर्क अभियान को और गति प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व एमएलसी श्रीमती अन्ननूर्णा सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी श्रीमती किरण सिंह ने बुधवार को काहड़ा, सकरारी क्षेत्र के दर्जनों गावों का दौरा किया। इस दौरान लोगों से सुशील सिंह को क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए समर्थन मांगा। उन्होने कहाकि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार आज की आवश्यकता है। इस दौरान उनके साथ हलधर सिंह, सिरताज सिंह, मुक्तेश्वर तिवारी, रविप्रताप,कृपाल सिंह, गुड््डू मास्टर, सतीश कनौजिया, नरेन्द्र पाण्डेय, बन्टी सिंह प्रमुख शहाबगंज, गुड्डू गुप्ता, मुकेश बिन्द, रामअवध राम, सुरेन्द्र दूबे, अमित खरवार सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस क्रम में वाराणसी जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती किरण सिंह ने बरहन, महुरा, करजरा आदि दर्जनों गांवों का सघन दौरा कर महिलाओं, बुजुर्गों तथा महिलाओं का आह्वान करते हुए कहाकि भाजपा सरकार ही देश व प्रदेश का सम्पूर्ण विकास कर सकती है। इस दौरान उनके साथ विनोद सिंह, संजय पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, धर्मेन्द्र मौर्या, रामजनम गोंड सहित अन्य लोग मौजूद थे।