चंदौली

स्वास्थ्य महकमा के लिए शमशाद बने मददगार


चंदौली। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के सकलडीहा में वीआईपी मूवमेंट के मद्देनगर उनके ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप की उपलब्धता को लेकर स्वास्थ्य महकमा गुरुवार को हलकान दिया। स्वास्थ्य मुद्दों पर सतर्कता के मद्देनजर इस मामले में सीएमओ व चंदौली जिला अस्पताल की सीएमओ ने ब्लड बैंक से ओ नेगेटिव ब्लड की उपलब्धता की रिपोर्ट तलब की तो इस विशिष्ट ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तफ्तीश स्वास्थ्य महकमे से शुरू की। इसके बाद ब्लड बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ स्वास्थ्य महकमे के हाथ पांव फूल गए। लेकिन रजिस्टर में दर्ज शमशाद अंसारी के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क साधा, जिनका ब्लड गु्रप ओ नेगेटिव है। ब्लड बैंक प्रभारी संजय चौरसिया ने बताया कि प्रियंका गांधी का ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप है इसलिए उनके स्कार्ट में लगी एंबुलेंस में ओ निगेटिव उपलब्ध होना आवश्यक है। मुख्यालय स्थित ब्लड बैंक में ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप इन दिनों उपलब्ध नहीं है। प्रियंका गांधी का ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप है इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया आनन-फानन स्वास्थ्य महकमे ने किसी प्रकार शमशाद अंसारी के मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें रक्तदान करने की अपील की। इसके बाद प्रियंका गांधी के लिए शमशाद अंसारी में ब्लड देने के लिए ब्लड बैंक पहुंचे, जहां पर उन्होंने 13वीं बार ब्लड डोनेट किया। ताकि आपात स्थिति में प्रियंका गांधी के लिए ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप काम आ सके। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने शमशाद अंसारी के इस प्रयास की सराहना की और सीएमएस डा० उर्मिला सिंह ने फोन करके आभार जताया।