पटना

रोहतास: अनियंत्रित ट्रक ने 10 लोगों को कुचला, दो बच्चे समेत चार की मौत


डिहरी ऑन सोन/सासाराम (आससे)। रोहतास जिले के लिए आज शनिवार  का दिन अच्छा नहीं रहा। आज अहले  सुबह ही  जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के  एनएच 2  के किनारे स्थित  बम्हौर के समीप  एक लाइन होटल  में चाय पी रहे अनियंत्रित ट्रक ने 10 लोगों को कुचल दिया। जिसमें  चार लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। जिसमें 2 बच्चे शामिल हैं । वही आधा दर्जन  घायलों को  शिवसागर पीएचसी  में इलाज के बाद  बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया।

सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी मृतक एवं घायल महिलाए झारखंड के लातेहार  के निवासी  बताए जाते हैं। उत्तर प्रदेश से एक ईट भट्ठा पर काम कर अपने घर लौट रहे थे। सभी मृतकों को पोस्टमार्टम हेतु सासाराम सदर अस्पताल भेज दी गई है। लोगों ने ट्रक को  पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दी है  जबकि चालक फरार हो गया है।

हादसे के बारे में बताया जाता है कि उतर  प्रदेश से ईट भट्ठा में काम करने वाले मजदूर तथा उसके परिवार यूपी से झारखंड के लातेहार लौट रहे थे इसी बीच शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर के पास एनएच  2  के किनारे एक लाइन होटल पर  वाहन (ट्रक)  खराब हो जाने के कारण सभी लोग रुके थे। जैसे ही सड़क किनारे यह लोग जलपान के लिए ट्रक से उतरे, इसी दौरान एक अन्य अनियंत्रित ट्रक ने सभी को कुचल दिया।

हादसे के बाद चीत्कार मच गई आनन-फानन में सभी को शिवसागर के पीएससी लाया गया जहां से घायलों को पटना रेफर किया गया है। इस  दर्दनाक घटना में  चार लोगों की मौत हो गयी मृतकों में 40 वर्ष के संतोष लोहरा, 35 वर्ष का दिलीप लोहरा के अलावा 2 साल का मासूम आशीष लोहरा तथा 3 साल का बलवंत लोहरा शामिल है। वहीं घायल 7 साल की रेखा कुमारी, 17 साल की कविता कुमारी, 19 साल की फुल कुमारी, 40 साल की सुनीता देवी तथा 28 साल की बासमती देवी व अन्य हैं।

सभी घायलों को पहले शिवसागर पीएचसी  लाया गया  जहां से  बेहतर इलाज हेतु पटना भेजा गया है। सभी मृतकों का सासाराम के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराई जा रही है। इसके लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया है। लेकिन ट्रक चालक भागने में सफल रहा है इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खास कर दो बच्चों की मौत से लोग काफी मर्माहत है।

घटना को  रोहतास  पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने पुष्टि की है। उन्होंने  बताया की मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दी जाएगी। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।