पटना

रोहतास: जमीन विवाद में पिता एवं दो पुत्रों की हत्या


डिहरी ऑन सोन (रोहतास)(आससे)। रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र के खुदराव गांव में मंगलवार की शाम जमीन विवाद में पिता एवं उनके दो पुत्रों की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। घटना की विस्तृत जानकारी हेतु एसपी सहित कई अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन देहाती क्षेत्र में नेटवर्क के गड़बड़ी के कारण बात नहीं हो सकी। इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है जहां एसपी सहित अन्य अधिकारी कैंप किए हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दरिहट थाना क्षेत्र के  खुदराव  गांव में मकान के  1 बीघा जमीन के लिए पहले से ही दो दो भाईयो   विजय सिंह  एवं अजय सिंह  में विवाद चल रहा था। इसी जमीन के विवाद में मंगलवार की शाम गहरा  विवाद उत्पन्न हो गई तथा हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक  ही पक्ष के  55 वर्षीय विजय सिंह  तथा उनके  दो पुत्र 40 वर्षीय दीपक सिंह तथा 35 वर्षीय काजू सिंह की धारदार हथियार से झड़प के दौरान मौत हो गई।

रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती साहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारी  के  घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी है फैल गई है। वही गांव के लोग दहशत में हैं । गांव में तैयार तनाव बना हुआ है। विस्तृत विवरण प्रतीक्षा की जा रही है।