पटना

रोहतास मे 500 जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार 


सासाराम (आससे)। रोहतास पुलिस ने 500 जिन्दा कारतुस के साथ एक व्यक्ती को गिरफ्तार किया है। जिले के बिक्रमगंज थानाक्षेत्र के तेन्दुनी चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बस मे सवार एक व्यक्ति के पास 500 जिन्दा कारतुस को बरामद किया  गया है जिसमे 315 बोर के 300 और 32  बोर के 200 जिन्दा कारतूस है। गिरफ्तार व्यक्ती पटना जिला के बख्तियार पुर थाना क्षेत्र के मोगलपुरा बिगहा निवासी मो.  मुश्ताक है।

रोहतास एस पी आशिष भारती ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की सासाराम से आरा जाने वाली एक बस मे एक व्यक्ती काफी संख्या मे कारतुस लेकर जा रहा है। सुचना मिलने पर पुलिस की एक टीम बनायी गयी और बिक्रमगंज थानाक्षेत्र के तेन्दुनी के पास चेकिंग अभियान चला पर चेकिंग अभियान लगा। मो. मुश्ताक को 500 जिन्दा कारतुस के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह पटना जिले के बख्तियार पुर थाना क्षेत्र के मोगलपुरा का रहने वाला है। पूछताछ मे  उसने अपने अन्य सहयोगियो के नाम बताया है। जिनकी  गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।